फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अध्यापिका का रास्ता रोककर की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में परिषदीय विद्यालय में पढ़ाने वाली एक अध्यापिका से बुधवार की दोपहर को कुछ किशोरों और युवकों ने रास्ता रोककर अश्लील हरकत की। अध्यापिका के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। अध्यापिका ने खंड शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत की है और छह नामजद और छह अज्ञात युवक व किशोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार की दोपहर को अध्यापिका विद्यालय की छुट्टी होने के बाद स्कूटी से घर जा रही थी। रास्ते में पड़ने वाले रजबहे में गांव के कुछ किशोर एवं युवक आपत्तिजनक स्थिति में स्नान कर रहे थे। जब उन्होंने अध्यापिका को स्कूटी पर अकेले आता देखा तो उन्होंने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। कुछ ग्रामीणों को आता देख वह लड़के वहां से भाग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापिका ने उनका विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं थमे। अध्यापिका ने फोन पर ही खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को सूचना दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली में शिकायत की। कोतवाली निरीक्षक सहपऊ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है। एक को छोड़कर अन्य आरोपियों की उम्र अधिक नहीं थी। इनमें से कई आरोपी उसी विद्यालय में पढ़ते हैं। जो समझदार था, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें