फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आरक्षण निर्धारण के साथ ही आपत्तियां मिलनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद आपत्तियां आने का दौर शुरू हो गया है। ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के पदों के आरक्षण पर लोग एतराज उठा रहे हैं। ब्लॉक व पंचायतराज कार्यालय में आपत्तियां दर्ज होना शुरू हो गई हैं। यह आपत्तियां आठ मार्च तक ली जाएंगी।
शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर आरक्षण की अंनतिम सूची जारी कर दी गई है। इस सूची पर शासन के निर्देश पर आठ मार्च तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इन आपत्तियों को डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा निस्तारित किया जाएगा। इसके बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियां मिलनी शुरू हो गई हैं। ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर आपत्तियां आना शुरू हो गई हैं। कुछ दिग्गज तो इस आरक्षण को लेकर न्यायालय की शरण जाने की भी तैयारी कर रहे हैं। दिग्गजों को आरक्षण की अनंतिम सूची पर एतराज है। इसे लेकर कुछ लोग बुधवार को विकास भवन पहुंचे। यहां लोगों ने अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराईं। ब्लॉक पर भी लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इन सभी आपत्तियों को नौ मार्च को एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद इनका निस्तारण किया जाएगा और अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें