दुर्गा मां को लेकर की गई टिप्पणी की शिकायत को लेकर कोतवाली पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पर फेसबुक पर मां दुर्गा और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। इस पोस्ट से से यहां काफी लोगों में रोष व्याप्त हो गया। हाथरस कोतवाली सदर में विहिप, बजरंग दल व कुछ भाजपाई पहुंचे और इस मामले में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के यहां दबिश भी दी।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गढ़ी तमना निवासी राजपाल पूनिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने अपने फेसबुक अकाउंट से मां दुर्गा और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। राजपाल पूनिया जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष हैं और अधिवक्ता भी हैं। इस पोस्ट के बाद काफी लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
विहिप व बजरंग दल के कुछ पदाधिकारी कोतवाली सदर पहुंच गए। इनमें कुछ भाजपाई भी शामिल थे। यह लोग कार्यवाही की मांग करने लगे। वहीं, मनोज कुमार शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा निवासी रेलवे रोड हाथरस जंक्शन ने भी कोतवाली सदर में तहरीर भी दी। कोतवाली निरीक्षक हाथरस सदर ने बताया कि इस मामले में गढ़ी तमना निवासी राजपाल पूनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दबिश भी दी गई है, लेकिन अभी आरोपी फरार है।