फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उपभोक्ताओं के नंबर बंद, कैसे भेजें मोबाइल पर बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग की मोबाइल फोन पर बिजली का बिल भेजने की सुविधा पर उपभोक्ताओं की चालाकी का ग्रहण लग गया है। कनेक्शन चालू कराते समय जो मोबाइल नंबर उपभोक्ताओं ने विभाग को दिए थे, वह नंबर अब बंद हो गए हैं। ऐसे में विभाग के सामने यह मुश्किल खड़ी हो गई है कि वह उपभोक्ताओं के बिजली के बिल उनके मोबाइल नंबर पर कैसे भेजें। विभाग ने कई बार उपभोक्ताओं को अपने नये नंबर विभागीय कार्यालय में दर्ज कराने को भी कहा है, लेकिन उपभोक्ता ऐसा भी नही कर रहे।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 65 बिजलीघरों के जरिये 2.60 लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए उनके मोबाइल नंबर पर बिजली के बिल के अलावा बिजली आपूर्ति से संबंधित सूचनाएं देने के लिए सेवा शुरू की है, लेकिन जिले के करीब एक लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं तक बिजली बाधित होने से लेकर बिजली बिल व अन्य जरूरी संदेश भेजने की सुविधा नहीं पहुंच पा रही। अधिकारियों ने कई बार उपभोक्ताओं से कहा है कि वह बिलिंग काउंटर पर बिल जमा करने के दौरान अपना मोबाइल नंबर फीड करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो नंबर बंद चल रहा है, उसे बदलवा दें। इसके बावजूद उपभोक्ता इस काम में रुचि नहीं ले रहे। इसे लेकर विभागीय अधिकारी खासे परेशान हैं। अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि अधिकांश उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर गलत हैं। इस कारण उन्हें विभाग की ओर से सुविधाएं प्रदान करने में दिक्कत आ रही है। सभी उपभोक्ता बिलिंग काउंटर व कार्यालय में आकर सही मोबाइल नंबर फीड करा दें, ताकि उन्हें विभाग से जुड़ी हर सुविधा की सूचना मोबाइल पर समय से मिलती रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें