फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब मीटर रीडर की मदद से घर बैठे कर सकेंगे बिजली बिल जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बिजली जमा करने के लिए बिलिंग काउंटर पर लाइन में नहीं लगना होगा। मीटर रीडर की मदद से घर बैठे ही बिल जमा होंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत कई शहरों में इसकी शुरुआत हो गई है। आने वाले दिनों में जिले के काफी उपभोक्ताओं को इसकी सुविधा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में 64 बिजलीघरों के जरिये करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। विभाग ने हर माह बिल लेने के लिए शहर से देहात तक विद्युत उपकेंद्रों पर काउंटर खोल रखे हैं। शहर में अधिकांश लोग हर माह बिल जमा करते हैं। देहात में लोगों को बिजली कार्यालय तक आने-जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

इस कारण वह हर माह बिल जमा नहीं कर पाते हैं। इस कारण बिजली विभाग का बकाया उन पर लगातार बढ़ता जाता है। अब उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली विभाग द्वारा मीटर रीडर की मदद से बिल जमा करने की योजना तैयार की गई है। कई शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत भी हो चुकी है, जिसका नतीजा काफी अच्छा रहा है। हाथरस में भी इस सुविधा की जल्द शुरुआत होगी।
कई तरह के प्रयोगों पर अमल में जुटा
बिजली विभाग राजस्व का ग्राफ बढ़ाने के लिए कई प्रयोगों में जुटा है। बीते दिनों जिलेभर के राशन डीलरों को पॉश मशीन से बिजली बिल जमा करने का प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से भी बिल जमा करने की सुविधा की शुरुआत की गई। बिल जमा करने वाले लोगों को एक बिल पर विभाग द्वारा 16 रुपये की राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

मीटर रीडर की मदद से बिजली का बिल जमा कराने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। इसका परिणाम भी अच्छा आ रहा है। यहां भी जल्द इस सुविधा की शुरुआत होने की उम्मीद है।
-पवन कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें