फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब प्रवासियों को घर पहुंचाने वाले योद्धाओं का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों के जरिये प्रवासियों को घर पहुंचाने वाले चालक परिचालक व अन्य कर्मियों का अब परिवहन निगम द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया जाएगा। निगम के अफसरों ने हाथरस डिपो को प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए हैं। अफसरों की मौजूदगी में जल्द सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की अवधि में जिला स्टेडियम में राजस्थान व अन्य जगह से आने वाले नोडल सेंटर में उतरा गया। यहां से हाथरस डिपो ने 87 बसों के जरिए बलरामपुर, गोंडा, गाजीपुर आदि जिलों में पहुंचाया गया। इस दौरान डिपो के चालक परिचालकों ने काफी मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों की संख्या में प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाया। अब ऐसे चालक परिचालकों का कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया जाएगा। हाथरस डिपो में कर्मियों के लिए प्रशस्ति पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। जल्द सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें