न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर अब स्थानीय प्रशासन से लेकर राजनेताओं तक को शासन स्तर से अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय प्रशासन जिले की दो नगर पालिकाओं और अन्य नगर पंचायतों में आरक्षण को लेकर प्रस्ताव शासन को भेज चुका है। इस पर अंतिम मुहर शासन की लगनी है। इसका सबको बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर कयासबाजी जारी है।
सूत्रों का कहना है कि हाथरस नगर पालिका में 35 में से 12 वार्ड अनारक्षित रह सकते हैं और सिकंदराराऊ में 25 में से आठ वार्ड अनारक्षित रह सकते हैं। स्थानीय प्रशासन भी अब शासन की अधिसूचना का इंतजार कर रहा है। एडीएम बसंत अग्रवाल का कहना है कि शासन ने निकाय चुनाव के आरक्षण को लेकर जो रिपोर्ट मांगी थी, वह भेजी जा चुकी है। अब शासन अधिसूचना जारी करेगा। संवाद