हाथरस : डीएपी खाद की जांच करते कृषि अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उच्च गुणवत्ता के बीज उचित दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीज निरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को बीज की दुकानों पर छापा मारा।
जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सादाबाद और सिकंदराराऊ ने 27 सरसों और गेहूं के बीज के नमूने लिए।
इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पांच बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि कृषकों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराए। संवाद