फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब लॉकडाउन के बाद ही होगा यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब लॉकडाउन के बाद ही यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। आज से मूल्यांकन शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन शासन स्तर से इसे लेकर साफ कह दिया गया कि अब लॉकडाउन के बाद ही मूल्यांकन संभव होगा।
उल्लेखनीय है कि 17 मार्च 2020 को यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के रामबाग इंटर कॉलेज, बागला इंटर कॉलेज और अक्रूर इंटर कॉलेज में शुरू हुआ था, लेकिन देश में कोरोना महामारी के संकट को लेकर तीन दिन के बाद मूल्यांकन पर ब्रेक लग गया। इस बीच लॉकडाउन हो गया। इस कारण यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का परीक्षाफल अटक गया है। अब ऐसे में शासन स्तर पर 25 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य कराए जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सभी ने अपने अपने तर्क पेश किए, जिसके बाद शासन ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब मूल्यांकन लॉकडाउन के बाद ही शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मूल्यांकन का कार्य 25 अप्रैल से नहीं होगा। शासन से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हो गए हैं कि मूल्यांकन कार्य लॉकडाउन के बाद ही कराया जाएगा। जो भी शासन का आदेश होगा, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सुनील कुमार, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें