फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब बाजरा वाले का पुलिस कर रही इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बाजरा वाले का पुलिस कर रही इंतजार
विज्ञापन

मंडी में आगरा से चोरी कर दो ट्रैक्टर ट्राली बाजरा बेचने का आया
संदिग्ध लगने पर आढ़तियां ने बुलाई पुलिस, शहर के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा से लाकर हाथरस में बेचे गए बाजरा को लेकर अब बाजरा वाले का पुलिस इंतजार कर रही है। वहीं आढ़तियों को भी उस व्यक्ति का इंतजार है, जो उससे 3.10 लाख रुपये ले गया है। हिरासत में लिए गए फरार आरोपी के भाई से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट आगरा का ट्रक चलता है। उसके साथ उसका भाई उदयवीर सिंह ट्रक पर क्लीनर का काम करता है। शुक्रवार को आगरा में किसी जगह से ट्रक में दिल्ली के जाने के लिए बाजरा लोड हुआ। ट्रक को दिल्ली न ले जाकर दो भाई हाथरस की ओर ले आए और फिर बिसाना के निकट दो ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक का सारा बाजरा लोड कर लिया।
विज्ञापन

इस बाजरा को दोनों भाई अनाज मंडी हाथरस में अशोक कुमार एंड संस की आढ़त पर बेचने के लिए पहुंचे। आढ़तियां अशोक कुमार ने बताया कि उदयवीर सिंह के भाई ने किसी को रुपए देने के बहाने उनसे 3.10 लाख रुपए ले लिए और काफी जल्दी में वहां से चला गया। जल्दबाजी की बात आढ़तियां को हजम नहीं हुई। जिस पर उसने पूरे मामले की जानकारी मंडी प्रशासन को दी और फिर पुलिस को बुला लिया गया।
विज्ञापन

यहां पर मौजूद ट्रक चालक के भाई उदयवीर निवासी शहजादपुर हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। यहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। ट्रक के क्लीनर की मानें तो उसके भाई का काफी पैसा ट्रांसपोर्टर पर है, उसी पैसे की भरपाई करने के लिए उन्होंने बाजरा को हाथरस मंडी में लाकर बेचा है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी छानबीन की जा रही है। बाजरा किस का है, उसका इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें