फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब डीएल के लिए नहीं काटने पड़ेगे दफ्तर के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए अब लोगों को एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इन सेवाओं का लाभ अब घर बैठे लेने के लिए आधार का इस्तेमाल कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परिवहन अधिकारी बायोमेट्रिक पद्धति से आवेदक का सत्यापन करेंगे। इस नई व्यवस्था से वाहन स्वामियों को डीएल बनवाने के लिए दफ्तर के चक्कर काटने से राहत मिलेगी और एआरटीओ दफ्तर पर भी भीड़ का दबाव कम हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि शासन ने वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए परिवहन विभाग से संबंधित सुविधाओं को आधार से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इस पर जिले में भी जल्द अमल होगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन स्वामी को स्थायी डीएल बनवाने के लिए कार्यालय नहीं जाना होगा। उनका ऑटोमेटिक टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक पर ट्रायल होगा। इसके अलावा कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस भी ट्रैक पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग द्वारा आने वालो दिनों में कई अन्य सेवाओं को भी आधार से जोड़ा जाएगा। इसमें निर्मित बॉडी के साथ मोटर वाहन पंजीकरण कराने का आवेदन, लर्निंग डीएल, डीएल का रिन्यूअल, डुप्लीकेट डीएल, किराया खरीद करार की समाप्ति या अनुशंसा डुप्लीकेट आरसी जारी करने का आवेदन शामिल होगा। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि अभी कोई इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं मिला है। और फिर जो भी आदेश आएगा, उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें