न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप जारी है। दो अन्य मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 35 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने हसायन के गांव नगला मसंद, मुरसान के भांकरी, सासनी के गांव जरैया में शिविर लगाए। तीन जगहों पर लगे स्वास्थ्य शिविरों में 135 रोगियों को उपचार दिया गया। साथ ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। संवाद