फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 430 लोगों की आंखों की हुई जांच, दवाएं बांटीं

विज्ञापन
हाथरस : काका हाथरसी स्मारक भवन में लगे नेत्र परीक्षण शिविर में मरीजों के नेत्रों की जांच करते चिक? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

काका हाथरसी स्मृति भवन में शुक्रवार को दूसरे दिन भी श्री काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट के बैनर तले नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडलायुक्त आरके भटनागर, डॉ. रमेश गुलाटी, अंजली गुलाटी अतिथि के रूप में शामिल हुए। संयोजक काका हाथरसी के पौत्र अशोक गर्ग ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। काका हाथरसी को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर लगभग 430 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। उन्हें दवाएं और चश्मे वितरित किए गए। जिन लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन होने हैं, उनका चयन कर ऑपरेशन की तिथि दी गई। इस मौके पर काका हाथरसी के पौत्र अशोक गर्ग ने कहा कि समय-समय पर काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट द्वारा ऐसे समाजसेवा के कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डीएम आरके भटनागर ने कहा कि यह भूमि आज भी काका हाथरसी के नाम से पहचानी जाती है। रमेश गुलाटी ने कहा कि काका हाथरसी को कभी नहीं भुलाया जा सकता। कार्यक्रम में योगेश भाटिया, डॉ. अंजली गुलाटी, मदन बंसल, शरण गोपाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें