फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब सरकारी नलकूपों से मीटर की रीडिंग के हिसाब से लिया जाएगा बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लगे सिंचाई विभाग के सरकारी नलकूपों से बिजली महकमा अब मीटर रीडिंग के हिसाब से बिजली का बिल वसूल करेगा। इसके लिए बिजली महकमे द्वारा सिंचाई विभाग के करीब चार सौ नलकूपों पर सैंपल मीटर लगाए जाएंगे। एक बार रीडिंग को नोट कर उसी रीडिंग से हर माह विभाग बिल लेगा।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे के अफसरों ने साफ शब्दों में कहा है कि जितनी बिजली जा रही है, उसी हिसाब से राजस्व चाहिए।। इस बात को ध्यान में रखते हुए बिजली महकमे द्वारा आम उपभोक्ताओं के बाद सरकारी नलकूपों से रीडिंग के हिसाब से बिजली का बिल लेने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस क्रम में बिजली महकमे द्वारा जिले के चार सरकारी नलकूपों पर सैंपल मीटर लगाने का निर्णय लिया है। इन मीटरों को एक माह के लिए नलकूपों पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद इन मीटरों को विभाग द्वारा उतार लिया जाएगा। फिर हर माह उसी रीडिंग के आधार पर सिंचाई विभाग ने फिक्स बिल वसूल किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि सिंचाई विभाग के करीब चार सौ नलकूपों पर सैंपल मीटर लगाया जाएगा। रीडिंग के हिसाब से बिजली वसूल किया जाएगा। उसके बाद हर माह उसी रीडिंग को फिक्स करते हुए बिल लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें