फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब मंडी के बकायेदारों की निकाली जाएगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब मंडी के बकायेदारों की शामत आने वाली है। उनकी जल्द आरसी जारी की जाएगी। आधा दर्जन से अधिक आढ़तियों पर लाखों रुपये का बकाया है। अब मंडी प्रशासन इन बकायेदारों से सख्ती से निपटने के मूड में हैं।
उल्लेखनीय है कि मंडी में प्रदेश सरकार ने टैक्स की दर को कम कर दिया है। साथ ही 46 तरह की फल-सब्जियों को मंडी टैक्स से बाहर कर दिया है। इस कारण मंडी का राजस्व का आंकड़ा गिर रहा है। मार्च माह में मंडी प्रशासन को बीस लाख रुपये का राजस्व हासिल करना है। इसमें अभी तक आधा हुआ है। उसके बाद होली आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण मंडी प्रशासन ने अब बकायेदारों की मदद से लक्ष्य को पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है। मंडी सचिव द्वारा आधा दर्जन से अधिक बकायेदारों की आरसी निकाली जाएगी। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि कई आढ़तियों पर मंडी का लाखों रुपये का बकाया है। अब इनकी आरसी जाने करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें