हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी से शायद नहीं जूझना पड़ेगा। निगम स्तर से बसों को वर्कशॉप से निकलवाने का शिड्यूल तय कर दिया गया है। इस शिड्यूल में एआरएम, फोरमैन, स्टेशन इंचार्ज आदि को शामिल किया गया है। साथ ही बसों की निकलवाने की सूचना हर रोज अधिकारियों के व्हाट्सएप पर डालनी होगी। सुबह नौ बजे तक कितनी बसें निकली यह भी जानकारी भी देनी होगी।
उल्लेखनीय है कि कार्यशाला से बसों के निकलने में लेटलतीफी होती है। इस कारण डिपो की आय भी प्रभावित होती है। साथ ही निगम स्तर से की जा रही राजस्व की समीक्षा में राजस्व को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
अब डिपो की एआरएम शशी रानी मंगलवार को बसें निकलवाएंगी। केंद्र प्रभारी मंजूलता सोमवार को बसों निकलवाएंगी। पवन कुमार शुक्रवार को केंद्र प्रभारी शशी बुधवार को बसें निकलवाएंगेे। एआरएम शशी रानी का कहना है कि बसों का शिड्यूल जारी किया गया है। जिसके तहत बसों को कार्यशाला से हर रोज निकलवाया जा रहा है। संवाद