न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में प्रवासी श्रमिकों का आज से शिविर लगाकर ई-श्रम कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए जिले की 800 सीएचसी पर तीन दिन तक विशेष शिविर का आयोजन होगा। इससे आने वाले दिनों में श्रमिकों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में पूर्व में बने ई-श्रम कार्ड के दौरान छह लाख लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनवा लिए। इस कार्ड से आने वाले दिनों में योजनाओं से श्रमिकों व अन्य लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। इस कार्ड के जरिए आपदा के समय में राहत पहुंचाने में खासी मदद भी मिलेगी।
इस कार्ड के जरिये दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा व एक लाख रुपये दिव्यंता व पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। ई-श्रम कार्ड पूरे प्रदेश में मान्य होगा। जिन लोगों के ई-श्रम कार्ड नहीं बन पाए हैं। मोहम्मद आजम का कहना है कि जो प्रवासी श्रमिक व लोग ई-श्रम कार्ड बनवाने से छूट गए हैं। उनके लिए जिले की 800 सीएचसी पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। लोग ई-श्रम कार्ड बनवाए। संवाद