फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब फंसे हुए यात्रियों के लिए चलाई गई रोडवेज बसें, मुफ्त यात्रा करेंगे ऐसे लोग

विज्ञापन
हाथरस: वाहन के इंतजार में परिवार के साथ तालाब चौराहे पर डेरा जमाए हुए बाहर के लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना की दहशत में बीच रास्तों में फंसे लोगों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें रोडवेज बसों से मुफ्त में नियत स्थान तक पहुंचया जाएगा। निगम के अफसरों को मुफ्त यात्रा कराने का आदेश जारी हुआ है, जिसकी शुरुआत रविवार रात 12 बजे से होगी। हाथरस डिपो के अधिकारी यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों का संचालन की कवायद में जुटे हैं।
हाथरस जिले के काफी यात्री बाहर फंसे हुए हैं। वाहनों के अभाव में वह अपने घरों तक नहीं आ पा रहे हैं। अब वह जल्दी अपने घर पहुंचेंगे, क्योंकि परिवहन निगम द्वारा इन यात्रियों को घरों तक पहुंचाने के लिए मुफ्त में यात्रा कराई जाएगी। यात्रा के दौरान इनका नाम, पता और मोबाइल नंबर आदि प्रारूप में अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रारूप के आधार पर प्रदेश सरकार रोडवेज को भुगतान करेगा। इस मामले में हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि बाहर फंसे यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराने का आदेश हुआ है। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें