फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब हॉल के अंदर ही लगेगा ओपीडी काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिला अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण किया और भीषण गर्मी में ओपीडी के बाहर खड़े मरीजों व उनके तीमारदारों को अस्पताल के अंदर प्रवेश दिलाया। डीएम के निर्देश पर ओपीडी के हॉल में ही फिर से काउंटर लगना शुरू हो गया और वहीं मरीजों के पर्चे बनने शुरू हो गए।
पिछले दिनों शासन के निर्देश पर सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खोलने के निर्देश दिए गए थे। बागला जिला अस्पताल की ओपीडी भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन, काउंटर बाहर होने की वजह से सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें लग जाती थी। सोमवार को रक्तदाता दिवस पर जब डीएम जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन देखी। कुछ मरीज धूप में खड़े थे, उनकी हालत दयनीय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर डीएम ने ओपीडी का गेट खुलवाकर सभी मरीजों व उनके तीमारदारों को अंदर हॉल में पहुंचवाया। साथ ही डीएम ने हॉल के अंदर ही पर्चा बनाने का काउंटर लगवाने के निर्देश दिए। इस पर मरीजों व उनके तीमारदारों ने काफी राहत महसूस की। डीएम ने निरीक्षण में अन्य खामियों को दूर करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें