फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब उपभोक्ताओं के यहां रीडिंग लेने नहीं जाएगा मीटर रीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए बिजली उपभोक्ताओं का बिल बीते तीन माह की खपत के आधार पर बिल बनाया जाएगा। इस माह मीटर आपके घर बिलिंग करने के लिए नहीं जाएगा। बिल विभाग की बेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। साथ ही ये बिल उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल फोन पर एसएमएस और ईमेल पर भी भेज जाएंगे, ताकि उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन भुगतान कर सकें।
जिले के 64 बिजलीघरों के जरिये करीब डेढ़ लाख कनेक्शनों पर बिजली आपूर्ति दी जाती है। उपभोक्ताओं को बिल पहुंचाने के लिए दो कार्यदायी संस्था महकमे में कार्यरत हैं। इनके मीटर रीडर घर जाकर उपभोक्ताओं को बिल उपलब्ध कराते हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते अप्रैल माह का बिल देने के लिए मीटर रीडर नहीं जाएगा। विभाग द्वारा पिछले तीन माह के औसत बिल के आधार पर बिल बनाया जाएगा, जिसको उपभोक्ताओं तक मेल आइडी, मोबाइल पर एसएमएस के जरिये भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई माह में बिलिंग होने की उम्मीद है। साथ ही निगम के अफसरों ने कहा कि उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिलिंग के लिए प्रोत्साहित करने की अपील भी की है। इस मामले में एक्सईएन खानचंद्र का कहना है कि अप्रैल माह का बिल पिछले तीन माह औसत के आधार पर बनाया जाएगा, जिसे उपभोक्ता ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। कोरोना को देखते हुए निगम के अफसरों ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें