फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब डायल 104 पर मिलेगी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जुड़ी जानकारी के लिए लाभार्थियों को 104 डायल करना होगा। अधिशासी निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हेल्पलाइन नंबर के तौर पर 7908790804 का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

योजना के जिला नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि अब योजना से जुड़ी जानकारी के लिए 104 डायल करना होगा।
डॉ. आरएन सिंह ने अपील की कि जिन लाभार्थियों के द्वारा योजना की प्रथम व दूसरी किस्त प्राप्त कर ली गई है, वह लाभार्थी तीसरी किस्त के लिए संबंधित स्वास्थ्य इकाई पर बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र और प्रथम चक्र टीकाकरण कार्ड की प्रतिलिपि के साथ संपर्क करें। जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) अवनेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि अब तक 46331 महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें