फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 10 अगस्त को सीएम करेंगे जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस यूनिट शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अगस्त को इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
बागला संयुक्त चिकित्सालय में डायलिसिस की यूनिट स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई हैं। इसमें उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो यहां ऐसी व्यवस्था रहेगी कि 10 मरीजों की डायलिसिस एक बार में हो सकेगी। इस यूनिट को लेकर लंबे समय से काम चल रहा था। अब 10 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब डीएम रमेश रंजन जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए आए तो उन्होंने इसका भी निरीक्षण किया और सीएमएस को आवश्यक निर्देश दिए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि 10 अगस्त को डायलिसिस यूनिट का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। यूनिट स्थापित होने से मरीजों को काफी लाभ होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें