अब गुरुजी की होगी सीआर तैयार
शासन ने बेसिक के स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने के बीएसए को दिए निर्देश
हाथरस। बेसिक के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं की अब सीआर यानि कैरेक्टर रिपोर्ट तैयार होगी। जिसे लेकर शासन से आए फरमान के आद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
आने वाले सालों में अब शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रवेश व वेतन वृद्धि वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर होंगे। अब इसे लेकर शासन सख्त हो गया है। तभी तो अब शिक्षकों की गोपनीय रिपोर्ट शासन ने मांगी है। जिसे खंड शिक्षा अधिकारी तैयार करेंगे और फिर उसकी बीएसए की अंतिम मुहर लगेगी।
इसे लेकर बेेसिक शिक्षा विभाग में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि शासन स्तर पर अब शिक्षकों की गोपनीय रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।