फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब किसानों को धान का मिलेगा पूरा मूल्य, लगेगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति में धान लेकर आने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें धान का पूरा मूल्य मिलेगा। उनका धान बोली के जरिये बिकेगा। आए-दिन कम मूल्य पर धान लेने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए मंडी सचिव ने किसान के धान की बोली लगवाने के लिए दो टीमों का गठन किया है। टीम की मौजूदगी में ही धान की बिक्री होगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस मंडी में अलग-अलग ब्लॉक में गल्ले की करीब 200 आढ़त हैं। इन पर हर रोज बड़ी मात्रा में धान की आवक होती है। कुछ आढ़तिया गुपचुप तरीके से किसानों से कम लागत पर धान खरीद रहे हैं। इसकी शिकायत हर रोज आला अफसरों तक पहुंच रही हैं। शिकायतों को ध्यान में रखते हुए मंडी प्रशासन ने धान की बोली लगवाने का फैसला लिया है। पहले किसान अपने माल का ढेर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद गठित टीम के सदस्य आढ़तियों को बुलाएंगे। आढ़तियों द्वारा उसकी बोली लगाई जाएगी। जो ज्यादा बोली लगाएगा, उसी आढ़तिया को धान दिया जाएगा। साथ ही किसानों को भुगतान के लिए भी सरल प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि किसानों का कोई दिक्कत नहीं हो। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि अब मंडी में आने वाले धान की बिक्री बोली के माध्यम से ही कराई जाएगी, जिसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है। टीमों को सही मूल्य पर धान बिक्री कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें