फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब उचित दर विक्रेता बेचेंगे पांच किग्रा एलपीजी सिलिंडर

विज्ञापन
हाथरस : उचित दर विक्रेताओं को पांच किलो का गैस सिलिंडर देकर योजना का शुभारंभ करते डीएसओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में उचित दर विक्रेताओं की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से उचित दर विक्रेेताओं को पांच किलो वजन के एलपीजी सिलिंडर की बिक्री किए जाने के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ध्रुवराज यादव ने निर्देश दिए। डीएसओ ने गैस कंपनियों द्वारा कुछ उचित दर विक्रेताओं को पांच किग्रा एलपीजी सिलिंडरों की बिक्री किए जाने के लिए अनुबंध कराकर योजना का शुभारंभ भी किया गया।
उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से लाभान्वित होकर आमदनी बढ़ाने के संबंध में विस्तृत रूप से योजना के बारे में जानकारी दी। एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर विक्रांत सैनी व सहायक प्रबंधक आईओसीएल रोहित जैन ने भी योजना के बारे में विक्रेताओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच किग्रा एलपीजी सिलिंडर (ब्रांड नाम छोटू) की बिक्री किए जाने के लिए विक्रेता को गैस कंपनी के साथ 100 रुपये के स्टांप पेपर पर अनुबंध करना होगा। योजना में अधिकतम 100 किग्रा गैस (20 सिलिंडर) उचित दर विक्रेता संग्रह रख सकता है। इसके लिए गैस कंपनी द्वारा एक लोहे का केज (जाल) उपलब्ध कराया जाएगा। पांच किग्रा सिलिंडर बिक्री के लिए अधिकृत होने के पश्चात अग्नि सुरक्षा के लिए विक्रेता को 4.5 किग्रा वाला अग्निशमन यंत्र दुकान पर रखना आवश्यक होगा।
उचित दर विक्रेता नया पांच किग्रा का सिलिंडर बिक्री के साथ-साथ रिफिल सिलिंडर भी उपभोक्ता को उपलब्ध कराएगा। योजना में प्रत्येक पांच किग्रा रिफिल सिलिंडर की बिक्री पर उचित दर विक्रेता को लगभग 45 रुपये कमीशन मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता द्वारा घर पर डिलीवरी की जाती है तो उसका 20 रुपये अतिरिक्त कमीशन विक्रेता को मिलेगा। डीएसओ ने बताया कि यह योजना ठेले, खोमचे और रेहड़ी वाले ऐसे दुकानदार, जो एलपीजी सिलिंडर का उपयोग करते हैं और बड़े कामर्शियल सिलिंडर एक साथ वहन नहीं कर सकते और छात्रों, प्रवासी मजदूरों और कम आय वाले ऐसे गरीब परिवारों के व्यक्ति, जो एक साथ 14.2 किग्रा वाले बडे़ सिलिंडर का भार वहन नहीं कर सकते, उनके लिए उपयोगी है। यदि उपभोक्ता इस सिलिंडर का उपयोग बंद करना चाहता है तो सिलिंडर वापस करते समय उसको 500 की जमा धनराशि वापस की जाएगी। बैठक में अशोक अग्रवाल, विपिन वार्ष्णेय, आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें