फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह सक्रिय हो जाएं भाजपाई

विज्ञापन
हाथरस : निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक करते भाजपाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में आगामी निकाय चुनाव को लेकर शहर के कई वार्डों में भाजपाइयों की बैठक हुई।
पार्टी की ओर से निकाय चुनाव के जिला संयोजक सुनील गौतम ने सभी वार्ड के भाजपा पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी चुनाव से पहले वोट बनवाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएं।
शहर अध्यक्ष ने कहा कि वोट बनवाने के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा दिए जा रहे लाभ के बारे में भी बता दें। जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा हो और वह योजनाओं के पात्र हों तो उनको योजनाओं के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष ने भाजपाइयों से कहा कि फॉर्म नंबर छह लेकर क्षेत्र की जनता के बीच जाएं, जिससे आपका प्रचार-प्रसार जनता के मध्य हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर, रमन माहौर, भगवानदास माहौर, प्रदीप सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पराशर, राजकुमारी चौहान, सुनील पंडित, हरीश सेंगर, प्रदीप शर्मा सभासद, अभिषेक शर्मा, सुरेश चौधरी, हैप्पी आत्रेय, दिलीप चौधरी, रमेश राजपूत, माधव सिंह, बाला शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, दुर्गादत्त उपाध्याय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें