फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब नगर पालिका के कार्यालयों में आमजन के प्रवेश पर पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब नगर पालिका के कार्यालयों में आमजन की आवाजाही पर नगर पालिका प्रशासन ने रोक लगा दी है। संक्रमण बढ़ने के साथ पालिका प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। कोई व्यक्ति यदि शिकायती पत्र देना है तो वह कार्यालय के बाहर चौकीदार च चतुर्थ श्रेणी कर्मी को दे सकते हैं। नगर पालिका परिसर में सैनिटाइजेशन का काम भी तेज हो गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
यदि किसी व्यक्ति को नगर पालिका के किसी पटल से संबधित काम है तो वह कार्यालयों के बाहर मौजूद कर्मियों को शिकायती पत्र दे सकता है। कर्मी उसे संबधित अधिकारी तक पहुंचाएंगे। फिलहाल लॉकडाउन हो गया है। इस कारण अति आवश्यक सेवाओं का संचालन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद का कहना है कि संक्रमण को देखते हुए नगर पालिका के कार्यालयों में आमजन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। किसी व्यक्ति को कोई प्रार्थना पत्र देना है तो वह कार्यालय में मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मी को बाहर ही दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें