फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चिकित्सकीय जांच, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक व स्टाफ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ राजू की पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है।
एडीएम ने राजकुमार का चिकित्सकीय परीक्षण करने वाले चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के चिकित्सकों व स्टाफ को नोटिस जारी किए हैं। दूसरी ओर, परिजनों की ओर से भी बयान दर्ज कराने का इंतजार है। राजकुमार उर्फ राजू की मौत के मामले में अब मजिस्ट्रेटी जांच ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने घटना से संबंधित लोगों को बयान दर्ज कराए जाने के लिए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। अब तक जांच को लेकर मृतक की पत्नी, पुत्री व पुत्र को पत्र जारी कर दिए गए हैं। इन सबके बयान दर्ज किए जाएंगे। अगर परिवारीजन किसी भी अन्य व्यक्ति का बयान दर्ज कराना चाहते हैं तो वह उसे साथ में लेकर आ सकते हैं, जिससे उसके भी बयान दर्ज हो सकें।
विज्ञापन

मेडिकल करने वाले चिकित्सक के साथ साथ पैरामेडिकल स्टाफ को भी बयान दर्ज कराए जाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इस क्रम में पोस्टमोर्टम करने वाले पैनल को भी नोटिस जारी किए गए हैं। एडीएम न्यायिक ने बताया कि जल्द ही घटना से जुड़े पुलिसकर्मियों को भी नोटिस जारी कर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें