फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम पंचायत बरई शाहपुर ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस

सार

एडीओ पंचायत के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन क्रियाशील न पाए जाने संबंधी रिपोर्ट पर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कार्रवाई की है।ग्राम पंचायत बरई शाहपुर का एडीओ पंचायत विश्वमित्र ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था। ग्रामीणों ने बताया कि कभी कभी सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मी गांव में आता है। इस संबंध में एडीओ पंचायत ने अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत बरई शाहपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी को डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। एडीओ पंचायत के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन क्रियाशील न पाए जाने संबंधी रिपोर्ट पर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कार्रवाई की है।
ग्राम पंचायत बरई शाहपुर का एडीओ पंचायत विश्वमित्र ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन में झाड़ियां एवं गंदगी मिली। पंचायत भवन पर पेंटिंग कार्य भी नहीं कराया गया था। ग्राम पंचायत में सफाई कार्य न होने के कारण गंदगी भी व्याप्त मिली। वहीं, सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कभी कभी सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मी गांव में आता है। सामुदायिक शौचालय बेहद खराब स्थिति में पाया गया। सामुदायिक शौचालय में गंदगी पाई गई। पानी की टोटी में पानी नहीं आ रहा था। वहीं केयरटेकर भी गैरहाजिर मिला।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत ने अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को दी। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि नोटिस का जवाब न देने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें