फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली ठप, घरेलू काम चौपट, कारोबारी परेशान

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस बिजली संकट से लोगों को मुक्ति नहीं मिल रही।विभागीय अधिकारी रिवेम्प योजना के तहत होने वाले काम की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं।कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली संकट से लोगों को मुक्ति नहीं मिल रही। सोमवार को फिर शहर और देहात के कई इलाकों में लोकल फॉल्ट से बिजली गुल रही। इसकी वजह से दिनचर्या के साथ उद्योग-धंधे भी प्रभावित हुए।
उल्लेखनीय है कि जिले में 65 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। खास बात यह है कि रिवेम्प स्कीम के तहत हुए सर्वे में जिलेभर में 500 किलोमीटर से अधिक लाइन जवाब दे चुकी है। लोड बढ़ने पर लाइनों में फॉल्ट होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट के चलते बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेला। दो से तीन घंटे बिना बिजली के लोगों को रहना पड़ा।
देहात के सलेमपुर, उघई, नगला रति, मुरसान, चंदपा, सासनी आदि विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट के चलते लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों में गुस्सा है। विभागीय अधिकारी रिवेम्प योजना के तहत होने वाले काम की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
-सचिन कुमार
लाइनें जगह-जगह झूल रही है। जर्जर हालत में है। जरा सा लोड पड़ने पर लाइनों में फॉल्ट होना आम बात हो गई है। इस कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
-सलमान
बिजली विभाग उपभोक्ताओं की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण आए-दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। कभी रात में तो कभी दिन में बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन

-छवि कुमार
जिस हिसाब से बिजली विभाग द्वारा हर माह बिल भेज दिया जाता है। उस हिसाब से बिजली आपूर्ति के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। लाइनें जगह जगह झूल रही हैं। लाइनों की दुर्दशा पर ध्यान देना चाहिए।
-बंटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें