फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अनुपालन आख्या न देने पर ईओ नगर पालिका हाथरस को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार मंडल के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने बैठक की। डीएम ने सभी अधिकारियों से उद्यमियों द्वारा किए गए आवेदन पत्र पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपालन आख्या प्रेषित न करने वाले संबंधित विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में सड़कों को सही कराने के बारे में डीएम ने जानकारी ली। यूपीएसआईडीए प्रभारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में सड़कों एवं नालियों के अपग्रेडेशन व अनुरक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अवशेष कार्य को माह अगस्त के अंत तक पूर्ण कर दिया जाएगा। औद्योगिक सहकारी, औद्योगिक आस्थान में स्थलीय निरीक्षण कर लाइन को चिन्हित कर इसे जोड़ने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि दो-तीन सोलर लाइटों की मरम्मत का कार्य करा दिया गया है। ढकपुरा रोड माया टाकीज के सामने रोड पर साप्ताहिक बाजार लगने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने अनुपालन आख्या प्रेषित नहीं की गई है। डीएम ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें