फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नोडल अधिकारी ने की कोविड-19 से निपटने की व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान के कोविड वन अस्पताल में कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते नोडल अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम के शिविर कार्यालय के सभागार में कोविड-19 के संबंध में जिले में की गई व्यवस्थाओं की जिले के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि जिले में मेडिकल क्वारंटीन फैसलिटी के तहत सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल सासनी में 100 बेड, केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में 30 बेड, प्रकाश एकेडमी सासनी में 30 बेड, आरपीएम इंटर कॉलेज हाथरस में 72 बेड और अग्रवाल सेवा सदन हाथरस में (निजी खर्चे पर) 58 बेड की व्यवस्था की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में एल-1 फैसिलिटी के तहत 40 बेड तथा बागला जिला संयुक्त हॉस्पिटल में 28 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में कुल 37 एक्टिव केस है। जनपद में अब तक कुल 19,784 लोगों के नमूने लिए गए हैं। नोडल अधिकारी ने 5 से 15 जुलाई के मध्य चलाए गए सर्वेक्षण अभियान के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नियमित रूप से सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नालियों में जलभराव किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विक्रांत वीर, सीडीओ आरबी भास्कर, एडीएम जेपी सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें