फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मुरसान कोविड-1 अस्पताल का नोडल अधिकरी ने किया निरीक्षण, चिकित्सकों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

मुरसान के कोविड-1 अस्पताल का बुधवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान जब नोडल अधिकारी ने सीएमओ से सवाल जवाब किए तो अन्य चिकित्सकों को यह डर सताने लगा कि कहीं नोडल अधिकारी उनसे कोई सवाल नहीं कर बैठें।
नोडल अधिकारी ने हॉस्पिटल परिसर में गेट के निकट खड़े होकर सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर व मुरसान सीएचसी प्रभारी से कोविड-1 अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने सीएमओ से कई बिंदुओं पर पूछताछ की, जिसमें हॉस्पिटल में अब तक भर्ती हुए मरीज, डिस्चार्ज व वर्तमान में संक्रमितों की संख्या के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने नोडल अधिकारी को बताया कि मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में सिर्फ उन मरीजों को रखा गया है, जिनमें कोरोना के कोई खास लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन मरीजों में कोरोना के ज्यादा लक्षण दिखाई देते हैं, उन्हें हाथरस के अस्पताल या दूसरी जगह पर भर्ती कराया जाता है। मुरसान के कोविड-1 में भर्ती मरीजों को देने वाली दवा के बारे में भी नोडल प्रभारी ने सीएमओ से पूछताछ की। नोडल अधिकारी ने उपलब्ध दवाओं के बारे में सीएमओ से बातचीत की। इसे लेेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी काफी परेशान दिखाई दिए। नोडल अधिकारी के जाने के बाद चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है। इस मौके पर डीएम पीके लक्षकार, एसपी विक्रांत वीर, एसडीएम सदर, मुरसान कोतवाली प्रभारी संजीव शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें