हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नोडल अधिकारी/ महाप्रबंधक विवेक माथुर ने शुक्रवार को रोडवेज बसस्टैंड व कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान चालक परिचालक उनको बिना वर्दी में मिले। इस पर स्टेशन प्रभारी व बीआई की क्लास लगाई। चालक-परिचालकों के वेतन से कटौती की। नोडल अधिकारी के आगमन को लेकर कर्मियों में खलबली मची रही।
शुक्रवार की शाम को नोडल अधिकारी विवेक माथुर पहले कार्यशाला पहुंचे। उनके द्वारा कार्यशाला में बसों के संचालन, डीजल औसत, लोड फैक्टर आदि की जानकारी ली। उसके बाद वह रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। बसस्टैंड पहुंचने पर उन्हें कोई चालक-परिचालक वर्दी में नहीं मिला।
इस पर नोडल अधिकारी का पारा चढ़ गया। इसके बाद बीआई व स्टेशन प्रभारी की क्लास ली। चालक-परिचालकों के वेतन से 50-50 रुपये की कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमदनी की भी समीक्षा की। संवाद