फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बस स्टैंड पर बना नोडल सेंटर, उतरे प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में प्रवासियों के लिए बने नोडल सेंटर को जिला स्टेडियम से रोडवेज बस स्टैंड पर शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को यहां यात्रियों का आना जारी रहा। डिपो की बसों से यात्रियों को लखनऊ, बनारस आदि जगहों के लिए भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले को प्रवासियों को घर तक पहुंचाने के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है। यहां पर राजस्थान से बसों के जरिये यात्रियों का आना कई दिनों से जारी है। नोडल सेंटर जिला स्टेडियम में बना हुआ था। अब जिला प्रशासन ने नोडल सेंटर को हाथरस डिपो के बस स्टैंड पर शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को राजस्थान से प्रवासियों का आना जारी रहा। इस दौरान प्रवासियों को चिलचिलाती गर्मी में बैठने के लिए पेड़ की छांव का सहारा लेना पड़ा। उसके बाद सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने हाथरस डिपो की बस से प्रवासियों को बनारस और लखनऊ के लिए खाना आदि देकर रवाना किया। प्रवासी मजदूरों के आगमन के दौरान बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं का अंबार दिखा। इस मामले में एआआराम शशी रानी का कहना है कि एक बस आई थी। बाकी बसों को स्टेडियम से रवाना किया गया है।
विज्ञापन

शहर के बीच नोडल सेंटर, लोगों में भय
हाथरस। प्रवासियों के लिए बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड पर बनाए गए नोडल सेंटर को लेकर शहरवासियों में भी भय का माहौल दिखा, क्योंकि बसस्टैंड शहर के बीचों-बीच है। यहां पर प्रवासी मजदूरों का आना सही नहीं है। प्रवासियों के आने के दौरान लोगों में भय का माहौल दिखा। काफी लोगों ने बस स्टैंड की तरफ रुख भी नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें