फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज के चालक-परिचालकों का नहीं हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज के चालक-परिचालक संक्रमण बढ़ने के चलते ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं, क्योंकि चालक-परिचालकों को अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगा है। इस कारण चालकों को अपनी जान की चिंता सता रही है। कर्मियों के ड्यूटी पर न आने के कारण चंद बसों का ही संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि रोडवेज की 84 बसों के संचालन के लिए 200 से अधिक कर्मी लगे हुए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में चालक-परिचालक बीमार हो गए हैं तो कुछ को संक्रमण का डर सता रहा है। डिपो में कुछ ही कर्मियों को अभी तक कोरोना की वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आला अफसरों ने भी कहा है कि कर्मियों का टीकाकरण कराया जाए, ताकि बसों का संचालन सही तरीके से हो सके। इस बारे में एआरएम हाथरस डिपो से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें