न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तहसील क्षेत्र के सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर से बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के भागने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
जांच पड़ताल के बाद पता चला कि इस क्वारंटीन सेंटर से नहीं भागा है। बल्कि सेंटर में एक मंदबुद्धि को क्वारंटीन कराया गया है। जो मन चाहे स्थान पर शौच आदि को चला जाता है।
इस कारण सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने उसे बाउंड्री के अंदर खुले रूप में छोड़ दिया है। जिसके संबंध में भागने की सूचना फैलाई गई थी। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक का कहना है कि सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया गया। क्वारंटीन किए गए सभी व्यक्ति मौके पर मौजूद मिले।