फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्वास्थ्य उपकेंद्रों की नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर भर्ती की जरूरत : सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सहपऊ ब्लॉक के गांव नगला केसरी स्थित आंबेडकर पार्क में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के बैनर तले कोविड से बचाव के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को मास्क, साबुन और सैनिटाइजर का वितरण कर कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम भगवती प्रसाद उर्फ मोनू और सपा के जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी के सहयोग से आयोजित किया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने कहा कि कोविड की आने वाली कोई भी लहर निष्प्रभावी हो जाएगी। यदि लोगों ने स्वयं को बचाने का संकल्प ले लिया। वैक्सीन के प्रति लोगों का भ्रम धीरे धीरे टूट रहा है, लेकिन पंजीकरण कराने के बाद भी लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है। इससे जनविश्वास टूट रहा है।
विज्ञापन

सरकार जुलाई से पांच हजार नए उप स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ करने जा रही है। प्रदेश में पहले से ही 18 हजार उप स्वास्थ्य केंद्र हैं, लेकिन अधिकतर पर न तो कोई स्वास्थ कर्मी हैं न कोई डॉक्टर है। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन ने लोगों का स्वागत किया। संयोजक भगवती प्रसाद उर्फ मोनू जाटव ने अतिथियों का आभार जताया। जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह, सालू बेग सभासद, विजेंद्र सिंह पूर्व सभासद, पूर्व सभासद जफरुद्दीन, मंसूर अहमद, हाफिज शफीकुद्दीन, परवेज कुरैशी, अवधेश बाबा, मुस्तफा कुरैशी उर्फ फकीरा, ओमवीर सिंह, शंकरपाल, अशोक कुमार, निजात खां, रमेशचंद्र, अवनीश सागर, राजेश कुमार, शाहिद सिद्दीकी, आमिर, आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें