न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत की खबर यह है कि शनिवार को यहां कोई भी नया पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया। वहीं शनिवार को 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के हिसाब से अब तक जिले में 1,222 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिले में आठ लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। इस समय जिले में सक्रिय केस 30 हैं।