न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्कूल-कॉलेजों में भले ही बच्चे नहीं आ रहे, लेकिन स्कूल प्रबंधन की मनमानी के चलते शिक्षकों व कर्मचारियों को हर दिन बुलाया जा रहा है। इसे लेकर डीआईओएस ने ऐसे स्कूल कॉलेजों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि ऐसा संज्ञान में आया है रि कुछ विद्यालय कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को कार्य के लिए प्रधानाचार्यों द्वारा विद्यालयों में बुलाया जा रहा है, जोकि उचित नहीं है। विद्यालय कार्य घर पर करने के निर्देश शिक्षक-कर्मचारियों को प्रदान करें।
किसी भी दशा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों को विद्यालय न बुलाया जाए। समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड, महाविद्यालय, डीएलएड, आईटीआई, पॉलीटेक्निक संस्थाएं आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध विभागीय व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।