फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नहीं लगी एंटी रेबीज वैक्सीन, मरीजों ने किया हंगामा

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने से परेशान मरीज। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) नहीं लगने पर कुत्तों के काटने से पीड़ित मरीजों ने हंगामा कर दिया। सीएमओ के सामने मामला पहुंचा तो सीएमएस ने गुस्साए लोगों को शांत किया और अस्पताल में एआरवी आने पर इसे लगवाने का आश्वासन दिया।
पिछले कई दिनों से जिला अस्पताल में एआरवी नहीं लग रही हैं। इस कारण यहां आने वाले कुत्तों के काटने से पीड़ित मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। शनिवार को भी यहां काफी लोग एआरवी लगवाने के लिए आए। इंजेक्शन रूम में पहुंचे तो वहां एआरवी न होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कई मरीज और उनके साथ के लोग एमडी टीबी अस्पताल परिसर में पहुंच गए। यहां उनकी सीएमएस से नोकझोंक हो गई। गुस्साए लोगों को जैसे-तैसे शांत किया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि एआरवी की मांग भेजी गई है। एआरवी आने पर ही मरीजों को इसकी सुविधा दी जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें