फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सासनी में नौ युगलों का हुआ सामूहिक विवाह

विज्ञापन
हाथरस : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह में शामिल नवयुगल। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नौ नवयुगलों को परिणय सूत्र में बांधा गया। वैदिक रीति-रिवाज से इन नवयुगलों को हवन के बीच सात फेरे दिलाए गए। वर, वधू पक्ष के लोगों को प्रीतिभोज कराया गया। अतिथियों का सत्कार किया गया। वर, वधू को घरेलू उपयोग का सामान एवं वस्त्र भेंट किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने वर, वधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में अंजली संग दीपक, भारती संग देवेंद्र, वर्षा संग अरविंद , रचना संग आकाश, मधू संग तीर्थराज, श्वेता संग रामगोपाल, सरिता संग लव कुमार, ऊषा संग अजय, कमलेश संग आकाश परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर एई सुरेंद्र कुमार गौतम, जेई राकेश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति हेम सिंह ठेनुआं, एडीओ समाज कल्याण राजकुमार, एडीओ पंचायत फौरन सिंह, एडीओ एनआरएलएम वेद प्रकाश, वीडीओ कुलदीप सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, अजीत सिंह, सत्यवीर सिंह, दलवीर सिंह, नीशू शर्मा, शशीकांत, सुनील कुमार प्रभाकर के अलावा क्षेत्र के ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य एवं विकास खंड कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें