फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सादाबाद के नौ लेखपाल निलंबित, नो वर्क नो पे की भी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ लेखपाल निलंबित, काम नहीं तो वेतन नहीं की भी कार्रवाई
विज्ञापन

आज काम पर नहीं लौटे तो 31 और पर गिर सकती है गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। सादाबाद के उपजिलाधिकारी रामजी मिश्र ने हड़ताल पर चल रहे सादाबाद तहसील के नौ लेखपालों को निलंबित कर दिया है। यह लेखपाल वह थे, जिन्होने अपने बस्ते वापस कर दिए थे। इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मच गया है। अन्य लेखपाल भी यदि शनिवार तक काम पर वापस नहीं लौटे तो उनके खिलाफ भी यही कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
गौर हो कि लेखपाल पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं, लिहाजा राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में एसडीएम रामजी मिश्र ने कड़ा रुख अपना लिया है। एसडीएम ने बताया कि हड़ताल पर चल रहे नौ लेखपाल जिन्होंने बस्ते वापस कर दिए थे, उनको निलंबित कर दिया गया है। शेष 31 लेखपालों को शनिवार तक काम पर लौट आने की हिदायत दी गई है। यदि यह लेखपाल काम पर नहीं लौटते तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। काम नहीं तो वेतन नहीं की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक मौलाना को किया पाबंद
सादाबाद। सादाबाद पुलिस ने एक मौलाना को पाबंद करने की कार्रवाई की है। एसडीएम रामजी मिश्र ने बताया कि नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर यह कार्रवाई की गई है। गौर हो कि एसडीएम ने संदेह के दायरे में आने वाले लोगों को पाबंद करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें