सीएचसी पर शुक्रवार की दोपहर उस समय हंगामा मच गया जब दुर्घटना में घायल का इलाज करने वाले चिकित्सीय स्टाफ के साथ तीमारदारों ने पथराव कर मारपीट कर दी। घटना को लेकर चिकित्सक ने नौ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
डॉ. रजनेश यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में सीएचसी में ड्यूटी पर थे। तभी कोतवाली का होमगार्ड सत्यप्रकाश दुर्घटना में घायल एक युवक को इलाज के लिए लाए। उसका उपचार करना शुरू किया।
कुछ देकर बाद गांव गढ़िया निवासी जुगेन्द्र पुत्र छोटे लाल की सूचना पर घायल के परिजन सीएचसी आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज ठीक से नहीं कर रहे हैं। डाक्टर मेडिकल स्टाफ के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर धक्का मुक्की कर पथराव और मारपीट करने लगे। चिकित्सक रजनेश यादव ने मिटठू सिंह, रामअवतार, शिशुपाल, राजकुमार, विमला, पिंकी, पूनम, गीता, रामश्री के खिलाफ तहरीर दी है।