फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विद्यार्थियों भी ले सकेंगे उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी बेहतर उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर और एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के बीच एक समझौता हुआ है। इसके बाद अब देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में अनुमानित 15 लाख छात्र ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में अपना दाखिला करा सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। शहरों में प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में तो ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था है, लेकिन काफी सरकारी स्कूल व कॉलेज इससे वंचित हैं। इसी के चलते यह योजना लागू की गई है। इसके पहले चरण में एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स जैसे बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए और एमसीए जैसे कोर्स उपलब्ध होंगे। यह कोर्स देश भर के 5,000 से अधिक सीएससी एकेडमी और जिले के 14 से अधिक सीएससी एकेडमी के जरिए उपलब्ध होंगे। सीएससी एकेडमी सीएससी की शिक्षा और सीएसआर इकाई है। ग्रामीण भारत में छात्रों के सामने आने वाली भाषा की बाधाओं को देखते हुए बीए और बीकॉम जैसे कुछ पाठ्यक्रम हिंदी में भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएससी एकेडमी केंद्र में पाठ्यक्रम के लिए नामांकन के बाद छात्र एमिटी की ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले सकेगा। एमिटी सीएससी एकेडमी के माध्यम छात्रों के लिए विशेष पाठ्यक्रम भी बनाएगी। एमिटी ऑनलाइन कार्यक्रमों को विश्व स्तर पर स्वीकार किया जाता है और यह कदम ग्रामीण भारत के शिक्षा आधार को बढ़ाने के लिए एक बड़े प्रोत्साहन के रूप में कार्य करेगा। एमिटी ऑनलाइन की टीम नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को व्यापक सहायता प्रदान करेगी।
सीएससी के जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह एवं प्रदीप कुमार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का यह प्रयास है। इस कदम से दूरदराज के ग्रामीण इलाके में मौजूद महिलाएं, जो सामाजिक असमानता और पितृसत्ता के कारण उच्च शिक्षा से चूक जाती हैं, उनको अध्ययन के नए अवसर मिलेंगे। उनका एमिटी ऑनलाइन के साथ सहयोग इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और ग्रामीण भारत की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने वाले डिजिटल इंडिया के प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करता है। एमिटी के साथ साझेदारी उन्हें एआई, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचैन जैसे भविष्य के कौशल के साथ ग्रामीण युवाओं तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें