फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा के शिविर में 100 से ज्यादा लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आगरा रोड स्थित गणेश टावर पर टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस शिविर में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के करीब सौ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे देश में सबका साथ सबका स्वास्थ्य व सबका विश्वास ही नीति का पालन करते हुए सेवा ही संगठन का कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुहिम में हर कार्यकर्ता सेवा ही संगठन से जुड़कर देश के हर नागरिक को वैक्सीन लगवाकर उसको सुरक्षित करने का कार्य करेगा। इसी को लेकर यह शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों को सैनिटाइजर व मास्क भी वितरित किए। नगर पालिकाध्यक्ष ने सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अमृता सिंह, पवन कुमार के अलावा विमल दीक्षित, तारा चन्द्र माहेश्वरी, ललित शर्मा, दिनेश सविता, संजय, जितेन्द्र कुमार शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें