फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इस साल बाहर के गोदामों में नहीं रखवाना पड़ेगा जिले का गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष जिले का गेहूं दूसरे जिलों के गोदामों में रखने की नौबत नहीं आएगी। जिले के सरकारी गोदामों में रखा काफी गेहूं राशन की दुकानों पर मुफ्त वितरण के लिए उठवा दिया गया, जिसके बाद गोदामों में नये गेहूं के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह बन गई है। अब तक जिले के 53 क्रय केंद्रों पर आठ हजार किसानों से तीन लाख 51 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष करीब 60 फीसदी गेहूं की खरीद हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते इन-दिनों गल्ला मंडी बंद चल रही है, इसलिए ज्यादातर गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर ही आकर बिक रहा है। अब तक जिले के आठ हजार किसानों से तीन लाख 51 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार जिले के क्रय केंद्रों पर खरीदा जाने वाला गेहूं यहां के गोदामों में जगह कम पड़ने पर आगरा के वेयर हाउस में रखवाना पड़ता था, लेकिन इस बार कोरोना काल के चलते जिले भर में इस बार गरीब कार्डधारकों को मुफ्त खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है, इसलिए जिले के वेयर हाउस में काफी जगह खाली हो गई है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि इस बार राशन की दुकानों पर काफी गेहूं पहुंच गया है, इसलिए वेयर हाउस में जगह खाली हो गई है। इस बार उम्मीद है कि जिले से बाहर के वेयर हाउस में गेहूं रखवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें