फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऑक्सीजन प्लांट व अन्य उपकरणों के लिए 35 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने अपनी विधायक निधि से 35 लाख रुपये ऑक्सीजन प्लांट और अन्य उपकरणों के लिए देने की घोषणा की है। इस आशय का एक पत्र उनके प्रतिनिधि रामेश्वर उपाध्याय ने सीडीओ आरबी भास्कर को सौंपा ह्रै।
जिले में इस समय ऑक्सीजन की काफी किल्लत है और बिना ऑक्सीजन के लोग दम तोड़ रहे हैं। हालांकि ऑक्सीजन के पांच प्लांट जिले में लगाने की घोषणा की जा चुकी है। अब सादाबाद विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय भी इसके लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी विधायक निधि से 35 लाख रुपये की धनराशि ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व अन्य उपकरण खरीदने के लिए अवमुक्त की है। उनके प्रतिनिधि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सीडीओ को इस आशय का पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें