फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक शिक्षक, एक शिक्षिका और एक शिक्षामित्र की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के बेसिक शिक्षा विभाग की एक शिक्षिका, एक शिक्षक के अलावा एक शिक्षामित्र की कोरोना से मौत हो गई। जिले में अब तक करीब 24 शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी कोरोना के शिकार बन चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी की थी और ड्यूटी से लौटने के बाद से ही वह बीमार चल रहे थे।
विकास खंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय रतगनढ़ी में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात सोनी गोयल का 10 मई का जन्म दिन था। वह कोरोना संक्रमित होने के कारण पिछले कई दिनों से काफी परेशान थीं। सोमवार की रात को करीब तीन बजे अपने जन्मदिन के दिन ही उनकी कोरोना के कारण मौत हो गई। हालत खराब होने पर रात को उन्हें परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में तैनात हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ निवासी शिक्षक प्रदीप उपाध्याय की कोरोना संक्रमित होने के कारण सोमवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह भी चुनाव के बाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह अलीगढ़ में उपचार के दौरान वेंटिलेटर पर थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विकास खंड सासनी के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर ऊतरा के शिक्षामिश्र ज्ञानचंद्र कुशवाहा की भी मौत हो गई। इन तीन मौतों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को झकझोरकर रख दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें