फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पोस्टर, स्लोगन व क्विज प्रतियोगिता से दिया यातायात के नियमों के पालन का संदेश

विज्ञापन
हाथरस : सड़क सुरक्षा माह के तहत जीजीआईसी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मंचासीन अतिथि। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय पोस्टर, स्लोगन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिताओं में अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों ने यातायात के नियमों के पालन का संदेश दिया।
शुभारंभ एआरटीओ नीतू सिंह ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डीआईओएस ऋतु गोयल व जीजीआईसी की प्रधानाचार्या और प्रतियोगिता की संयोजन ममता उपाध्याय ने प्रतियोगिता के नियमों के बारे में जानकारी दी। क्विज प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छात्रा काजल ने प्रथम, सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा शीलरत्न गौतम ने द्वितीय और जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान के छात्र चित्रांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजम अब्बासी, शुभम, प्रवीण उपाध्याय, प्रियांशी और एकता शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में ओलिशा ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय और रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में याशिका, आकाश और महक चक्रवर्ती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज टुकसान के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, राजकीय हाईस्कूल सहजपुरा की प्रधानाचार्या डॉ. फरह जफर, राजकीय हाईस्कूल कोका की प्रधानाचार्या विमला भारत शामिल थीं। संचालन प्रवक्ता नीलम दिनकर ने किया।
इस मौके पर नीतू सिंह, साधना सिंह, रजनी यादव, श्वेता सिंह, मोनिका वार्ष्णेय, दीपिका, सीमा दिवाकर, बृजेश लवानिया, मधुरानी शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें